टीकमगढ़: तालमऊ के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ जिले के तालमऊ के पास रविवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम चंद्रभान लोधी निवासी ब्रशभानपुरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने गांव से पैदल तालमऊ गांव जा रहा था रास्ते में तालमऊ के पास ई रिक्शा की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।