लालगंज: देवगांव थाना की पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में देवगांव थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह व मय हमराह फोर्स ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी दीपक लोधी पुत्र हकम लोधी को गिरफ्तार किया । वहीं पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है । गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।