सुनेल: सुनेल में अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय ने 2 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा
Sunel, Jhalawar | Mar 30, 2026 सुनेल थाना क्षेत्र के ढाबला खींची के पास अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को रविवार शाम को गिरफ्तार किया था।सोमवार दोपहर 1 बजे न्यायालय ने 2 दिन के डिमांड पर पुलिस को सौपा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर हरिसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक आरोपी के कब्जे से 259 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की है।