जिला कलेक्टर कार्यालय में कुरई क्षेत्र के सारसडोल गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में पानी की समस्या को लेकर पहुंची। महिलाओं ने अपने हाथों में पानी के बर्तन थाम रखे थे। इन महिलाओं का कहना था कि उनके गांव में बीते दो-तीन साल से पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। बार-बार जनसुनवाई और अन्य मंचों पर अपनी आवाज उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ