पटियाली: पटियाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं, 75 शिकायतें, 5 का मौके पर हुआ निस्तारण
पटियाली। तहसील पटियाली सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जनसुनवाई की। कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।