ज्ञानपुर: जीआईसी में सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने प्रमाणपत्र प्रदान किए
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 6-8 के बच्चों ने विकसित भारत पर पेंटिंग, 9-10 के बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत पर निबंध और 11-12 के बच्चों ने वोकल फॉर लोकल पर भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।