फर्रुखाबाद: जिले में खतरे के निशान के करीब स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, नरौरा बांध से गंगा में छोड़ा गया 111969 क्यूसेक पानी
फर्रुखाबाद जनपद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब स्थिर हो गया है। बुधवार शाम को गंगा का जलस्तर 136.95 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे है और चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर दर्ज है और खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज मंगलवार शाम 4 बजे आयी केंद्रीय जल आयोग रिपोर्ट के