करछना: नैनी क्षेत्र के पुराने पुल के पास यमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने पुल के पास यमुना नदी में मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों को देखे जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां उपस्थित लोगों से मृतक व्यक्त की पहचान करने का प्रयास किया गया। किसी के द्वारा पहचान न किए जाने की दशा में पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।