करछना: इसौटा लोहनपुर गांव में युवक की हत्या की सूचना पर करछना विधायक पहुंचे, परिजनों से मिलकर बांधा ढांढस
करछना थाना क्षेत्र के इसौटा लोहनपुर गांव में रविवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। जिसकी खबर फैली तो ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। देर शाम को करछना विधायक पियूष रंजन निषाद घटनास्थल पर पहुंचे। जहां वह पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात करते हुए ढांढस बांधा है। साथ ही पीड़ित परिवार जनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। जिसका वीडियो शाम 6 बजे सामने आया।