करछना: कोहडा़र घाट पुल के पास ट्रक और डंपर की भिड़ंत में ट्रक चालक की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मेजा करछना बॉर्डर पर स्थित कोहडा़र वाया रामपुर मार्ग पर रविवार तथा सोमवार के मध्य रात्रि मार्ग से गुजरते समय ट्रक व डंफर में जोरदार भिड़ंत हो गया। हादसे में ट्रक चालक प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत खूझी गांव निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र नजीर अहमद की मौत हो। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के घर वालों को देते हुए शव पोस्टमार्टम भेजा।