करछना: इसौटा गांव में दलित युवक की हत्या के दूसरे दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व प्रयागराज सांसद ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
करछना क्षेत्र के इसौटा गांव में 35 वर्षीय देवी शंकर पुत्र अशोक कुमार की हत्या कर शव घर से दूर एक बगीचे में जला दिया गया था। रविवार सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई तो सनसनी फैल गई। सूचना होने पर उच्च अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचे। शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। दूसरे दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रयागराज सांसद मौके पर पहुंचे।