करछना: इसौटा लोहनपुर गांव में दलित युवक की हत्या कर शव जलाने वाले मुख्य आरोपी के अवैध कब्जे पर तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई
करछना थाना क्षेत्र इसौटा लोहनपुर गांव में शनिवार की रात दलित युवक देवी शंकर पुत्र अशोक कुमार की दबंगों द्वारा हत्याकर शव जला दिया गया था। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई थी। सोमवार को पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तहसील प्रशासन ने हत्या के मुख्य आरोपी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर की कार्यवाही किया है।