जगदलपुर: मेटागुड़ा ATM से पैसा निकालकर घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मजदूर की हुई मौत
जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेटागुड़ा निवासी कमलोचन बघेल जो मजदूरी का काम करता था, सोमवार की रात घर से एटीएम में पैसे निकालने गया था। पैसे निकालकर लौटते समय चौक के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।