जगदलपुर: माता दंतेश्वरी की डोली और छत्र की विदाई के साथ 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा का हुआ अधिकारिक समापन
बस्तर में 75 दिनों तक चलने वाले दशहरा पर्व की मंगलवार को दोपहर 1 बजे अंतिम रस्म पूरी की गयी। माता दंतेश्वरी और मावली माता की डोली विदाई के साथ बस्तर दशहरा पर्व का अधिकारिक समापन हो गया। आज माता दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण और गीदम रोड स्थित जिया डेरा मंदिर में माता की डोली को विदा करने जनसैलाब उमड़ पड़ा।