जगदलपुर: टेकरी वाले हनुमान मंदिर के पास सर्व नाई समाज संघ ने दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुई माता की डोली का स्वागत किया
75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की आज मंगलवार दोपहर 2 बजे अंतिम डोली विदाई की रस्म अदा की गई। सर्व नाई समाज के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर के द्वारा माँ दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए मां मावली माता की डोली को माटी पुजारी बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव और स्थानीय लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर विदा किया।