जगदलपुर: गोल बाजार चौक में बस्तर जिला युवा कांग्रेस का 'बिजली चोर–गद्दी छोड़' आंदोलन, भाजपा सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर आज सोमवार को दोपहर 3 बजे बस्तर जिला युवा कांग्रेस द्वारा “बिजली चोर–गद्दी छोड़” कार्यक्रम के तहत बढ़े हुए बिजली दरों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जगदलपुर के गोलबाजार चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के तहत दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गोलबाजार चौक में एकत्रित हुए ।