जगदलपुर: जनता कांग्रेस जे के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने जगदलपुर में फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री का मामला लगाया
नवनीत चांद ने कहा कि भू माफिया के द्वारा, सत्ता के राजनीतिक संरक्षण एवं राजस्व अधिकारियों से मिली भगत कर क्षेत्र के ग्राम वासियों के साथ जमीन का धोखाधड़ी लगातार किया जा रहा है जिसकी शिकायतें समय पर जिला कलेक्टर और कानों में दर्ज कराई जा रही है परंतु इस विषय पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की गंभीरता न होना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।