जगदलपुर: बस्तर दशहरा लोकोत्सव के तहत लालबाग मैदान में संस्कृति और कला का अप्रतिम छटा सजा
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर दशहरा लोकोत्सव की सांस्कृतिक संध्या ने सोमवार 6 अक्टूबर को दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह शाम बॉलीवुड के तड़के और बस्तर की समृद्ध लोक कला का अद्भुत संगम रही, जिसमें भारी संख्या में कला प्रेमी उमड़े।