इटारसी: नगर पालिका परिषद में साधारण सम्मेलन आयोजित, विकास कार्यों के प्रस्ताव पर लगी मुहर, सीएमओ रहे मौजूद
इटारसी नगर पालिका परिषद में इटारसी का साधारण व्यापक सम्मेलन मंगलवार, मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे तक परिषद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे तक चले इस सम्मेलन में शहर के विकास, स्वच्छता और जलप्रदाय से जुड़े 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।