तरारी: तीन दिन से लापता युवक का शव काऊ नदी में मिला, पत्नी और पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, घर में मचा कोहराम
Tarari, Bhojpur | Sep 12, 2026 तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव में घर से निकले रोहतास निवासी युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव थाना क्षेत्र के करथ गांव पुल स्थित काऊ नदी से शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 पटेल गली न्यू एरिया डेहरी ऑन सोन निवासी टेंगर हाशमी का 39 वर्षीय पुत्र मो. मोइनुद्दीन हाशमी है। वह पेशे