नावानगर: मौड़ीहा गांव में बिजली व्यवस्था सुधार की पहल, जर्जर तार जल्द बदलने का आश्वासन, पूर्व विधायक की पहल पर शुरू हुई प्रक्रिया
मौड़ीहा गांव में लंबे समय से बनी बिजली समस्या के समाधान की दिशा में शुक्रवार सुबह अहम पहल की गई। बिजली विभाग की एक टीम गांव पहुंचकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और बिजली आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने विशेष रूप से उन जगहों को चिन्हित किया जहां तार बदलने की जरूरत है।