बहादुरपुर: बहादुरपुर इंडेन गैस एजेंसी के पास शराब पीने पर पुलिस ने 26 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को गुरुवार को रात लगभग 8:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहादुरपुर में इंडेन गैस एजेंसी के पास कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से ओंडेर निवासी सचिन दांगी (26 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।