मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के उदघाटन पर किया गढ़वाली भाषा में रचित श्रीराजराजेश्वरी चालीसा का विमोचन
साईनीकृष्ण उनियाल की साहित्यिक पहल को मिली पहचान, मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अभिनव प्रयास
गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में शहर की उभरती हुई कवयित्री साईनीकृष्ण उनियाल की साहित्यिक पहल को बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में विशेष पहचान मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने मेले के उद्घाटन अवसर पर गढ़वाली व हिंदी भाषा में रचित श्रीराजराजेश्वरी चालीसा का विमोचन किया।
साईनीकृष्ण उनियाल ने देवलगढ़ की आराध्य देवी भगवती श्री राजराजेश्वरी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने के साथ ही मातृभाषा गढ़वाली को साहित्य के माध्यम से नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस चालीसा की रचना की है।