जिले में 17 सितम्बर से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत चलेगा अभियान
जिले में 69 हजार 700 से अधिक हितग्राहियों को नि:शुल्क रजिस्ट्री का मिलेगा लाभ
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में अभियान की समीक्षा की
ग्वालियर 11 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में 17 सितम्बर से “सेवा संकल्प अभियान” के साथ-साथ स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना का भी शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्पूर्ण प्रदेश में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना को उत्सव के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश भर में 50 लाख लोगों को नि:शुल्क रजिस्ट्री का लाभ मिलेगा। ग्वालियर जिले में भी 69 हजार 700 हितग्राहियों को नि:शुल्क रजिस्ट्री के माध्यम से उनकी संपत्ति के पुख्ता दस्तावेज प्राप्त होंगे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्�