आजसू और भाजपा के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, संगठन मजबूत होने का दावा
रांची। नामकुम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय में आजसू और भाजपा से जुड़े कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता लेने वालों में आजसू के केंद्रीय सदस्य संजीव सिंह उर्फ छोटू, भाजपा नेता कौशल सिंह और भाजपा युवा नेता रवि सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस मौके पर रांची ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अंसारी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
#Congress #JharkhandCongress #RanchiNews #Namkum #RajeshKachhap #AJSU #BJP #JharkhandPolitics #CongressJoin #PoliticalNews #JharkhandNews #Ranchi #LatestNews #ViralNews #BreakingNews