नेमरा से शुरू हुई भर्ती सुधार यात्रा, 24 जिलों तक पहुंचेगी
झारखंड में भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भर्ती सुधार यात्रा की शुरुआत आज रामगढ़ के नेमरा गांव से हुई। यात्रा की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा को नमन करने के बाद की गई।
यात्रा के आयोजकों का कहना है कि यह अभियान झारखंड के सभी 24 जिलों तक पहुंचेगा। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में सुधार, पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।
यात्रा के जरिए युवाओं के बीच भर्ती व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ाने और सरकार से पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को मजबूती से रखने की बात कही गई है।
24 जिले, एक संकल्प—भर्ती व्यवस्था में सुधार।
#RecruitmentReformYatra #ShibuSoren #DishomGuru #Nemra #Jharkhand #JharkhandNews #JPSC #JSSC #JSSCCGL #RecruitmentReform #YouthRights #TransparentRecruitment #JharkhandYouth #YouthVoice #StudentProtest #JPSCProtest #JSSCProtest #ViralNews #BreakingNews #JharkhandNews #RecruitmentNews