मिर्ज़ापुर: जिले में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर आप पार्टी ने जताया विरोध, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बताते चले कि इनका कहना है कि एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए मिर्जापुर की जनता का विद्युत विभाग कमर तोड़ रहा है। स्मार्ट मीटर में बेतहाशा बिजली का बिल आ रहा है। और तमाम जगह इसका विरोध किया जा रहा है। उसके बावजूद स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करते हुए इस जनपद में नहीं लगाने देगी।