मिर्ज़ापुर: पक्कापुल जान्हवी तिराहा पर जाम से छुटकारा के लिए नगर विधायक और डीएम ने विंध्यधाम जाने वाले सकरे मार्ग का किया निरीक्षण
जान्हवी तिराहा पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को शास्त्री ब्रिज के पास सकरे रास्ते का निरीक्षण किया। नगर विधायक ने सुझाव दिया कि सरकारी जमीन को मिलकर यदि मार्ग को चौड़ा करा दिया जाए तो विंध्यधाम जाने के लिए नया रास्ता मिल जाएगा। चार पहिया वाहन आसानी से विंध्यधाम चले जाएंगे और जाम नहीं लगेगा।