मिर्ज़ापुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाकर 25 व्यक्तियों पर की शांति भंग की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर मंगलवार को जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत 25 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया गया। पकड़े गए सभी 25 व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पुलिस ने पेश किया। जहां से सभी को जमानत मिल गई।