नई सराय थाना परिसर में बीते तीन दिनों से चल रहे मेडिटेशन शिविर का गुरुवार शाम 7 बजे समापन हो गया। शिविर में पुलिसकर्मियों को विभिन्न तरह के योग, आसन और व्यायाम के बारे ने बताया गया। साथ ही योग से होने वाले फायदे भी बताए गए। मास्टर ट्रेनर महेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि, वर्तमान समय में काम की अधिकता और अनियमित खानपान से व्यक्ति मानसिक अवसाद से घिर जाता है।