चित्रकूट कंबल वाले बाबा के पास पहुंचे पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, कंबल वाले बाबा का किया स्वागत, बेहतर इलाज करने का किया अनुरोध
चित्रकूट। सीतापुर स्थित रैन बसेरा में इन दिनों शिविर लगा रहे काली कंबल वाले बाबा से मिलने पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा जी का चित्रकूट की पावन धरती पर स्वागत किया और उनसे अनुरोध किया कि शिविर में आने वाले जरूरतमंद एवं बीमार लोगों को बेहतर तरीके से इलाज और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।
पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा ने बाबा जी से कहा कि चित्रकूट में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी बीमारी के उपचार की उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में मरीजों की परेशानी और उनकी उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए बेहतर सेवा प्रदान की जाए।
गौरतलब है कि सीतापुर रैन बसेरा में 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक काली कंबल वाले बाबा का शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में लकवा, शुगर सहित विभिन्न बीमारियों से राहत दिलाने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की चिकित्सकीय पुष्टि होना अभी बाकी है।
अब देखना होगा कि शिविर में पहुंच रहे मरीजों को वास्तव में कितना लाभ मिलता है। फिलहाल पूर्व सांसद के पहुंचने और बाबा जी का स्वागत करने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।