विदिशा नगर: 21 जुलाई को श्रावण मास के दूसरे सोमवार को गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा-अर्चना, देर रात तक चले भजन
किलेअंदर क्षेत्र में स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शाम 7 बजे आरती का आयोजन किया गया। विभिन्न कार्यक्रम दिनभर आयोजित किए जाते रहे। बताया गया कि देररात तक भजनों का सिलसिला मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित किया गया। पुजारी ने बताया कि अलसुबह भगवान का अभिषेक करने के बाद आकर्षक श्रंगार किया गया है। मंदिर काफी पुराना बताया गया ।