पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ में दरार को लेकर मंत्री नितिन नवीन ने जांच के आदेश दिए, खुद भी करेंगे निरीक्षण
जेपी गंगा पथ में दरार की खबर सामने आने के बाद बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए पहले तो दरार की खबर को गलत बताया और उसके बाद उन्होंने कहा कि पिलर्स में नहीं बल्कि दो जॉइंट्स के बीच में जो सपोर्टिव लेयर होता है उसमें दरार आई है। मंत्री नीति नवीन ने इस मामले में जांच के भी आदेश दिए हैं।