पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में 17 पुड़िया स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त
सोमवार की दोपहर 3 बजे के करीब आलमगंज थाना इलाके में पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर 17 पुड़िया स्मैक के साथ 01 तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने कहा पुलिस का सूखा नशा के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।