पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन
भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह आयोजित की गई। समारोह का शुभारंभ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मंत्री मंगल पांडे ने दीप प्रज्वलित कर की।