कुटुंबा: कुटुंबा में आवास योजना की सूची में मनमानी का आरोप, ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
अंबा पंचायत के एरका गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची में मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। वार्ड 13 के वार्ड सदस्य अमित कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे और व्यवस्था में सुधार तथा बिचौलियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने बीडीओ प्रियांशु