बेगूसराय: नगर निगम सभागार में सिटी मैनेजर की अध्य्क्षता में लोक लेखा समिति की हुई बैठक, दिए कई निर्देश
नगर निगम सभागार में सिटी मैनेजर की अध्यक्षता में लोक लेखा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान कई प्रमुख समस्याओं के बारे में बिंदुवार चर्चा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए सिटी मैनेजर ने कहा कि नगर निगम में आय एवं व्यय का पूरा लेखा जोखा अपडेट रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता बनी रहती है. इस मौके पर लोक लेखा समिति के सभी सदस्यों मौजूद थे.