बेगूसराय: 21 अगस्त को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का भारत बंद, बेगूसराय शहर में निकाली रैली
21 अगस्त को एसी-एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा भारत बंद का आह्वाहन किया गया है. इसको लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने पूरे शहर में घूम-घूम कर बंद को सफल बनाने के लिये अपील किया. पूरे शहर में नीला झंडा से पटा हुआ शहर दिखा. संघर्ष समिति के सदस्यों ने समाहरणालय, ट्रैफिक चौक आदि स्थानों पर रैली निकाली.