बेगूसराय: जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 21 अगस्त को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, सुबह 10:30 बजे तक परीक्षार्थियों के होगा प्रवेश
जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 21 अगस्त को सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न हो सके इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक सम्पन्न होगी. परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जायेगा.