बेगूसराय: डिग्री कॉलेज के निर्माण में ABVP के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, DM को सौंपा ज्ञापन
बेगूसराय में डिग्री कॉलेज का निर्माण शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है. इसमें भ्र्ष्टाचार एवं बनाने में देरी का आरोप लगाते हुए abvp कार्यकर्ताओं ने डीएम रोशन कुशवाहा को ज्ञापन सोंपा. इस मौके पर संबोधित करते हुए abvp के अजीत चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग भ्र्ष्टाचार में डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण करवा रही है.