पहला प्रधानमंत्री देखा जो गालियों की शिकायत करता है: प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रियंका गांधी का एक पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने कई प्रधानमंत्री देखे हैं, लेकिन "पहला ऐसा प्रधानमंत्री देखा जो गालियों की शिकायत करता है।"
यह वीडियो उस समय फिर चर्चा में आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में NEET पेपर लीक विरोध-प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को अपमानजनक बातें कही गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स प्रियंका गांधी का यह पुराना वीडियो साझा कर रहे हैं।
वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
#PriyankaGandhi #PMModi #NarendraModi #Congress #PoliticalNews #ViralVideo #BreakingNews #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Aug 1, 2026