अशोक नगर: विधायक ने फीता काटकर रिजौदा गांव में बालाजी कप सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
अशोकनगर विधायक हरी बाबू राय ने शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे जिले के रिजौदा गांव में बालाजी कप सीजन 2 ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव मौजूद रहे। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।