Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

खरीफ सीजन में खाद का संकट: महंगी डीएपी-यूरिया से किसान बेहाल, सरकारी दावों पर उठे सवाल . #हरदोई: खरीफ की फसल की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खाद की उपलब्धता और उसकी बढ़ती कीमत बन गई है। सरकार जहां किसानों को समय पर और निर्धारित सरकारी दर पर डीएपी, यूरिया समेत अन्य उर्वरक उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। कोथावां क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि सरकारी और निजी खाद विक्रेता मनमाने ढंग से उर्वरकों की बिक्री कर रहे हैं, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। कोथावां निवासी दीपक पांडे पुत्र सुरेंद्र पांडे तथा आदमपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र कृष्ण कुमार सहित कई किसानों ने बताया कि खरीफ की फसल की तैयारी से लेकर बुवाई तक डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में यदि खाद समय से न मिले या निर्धारित मूल्य के बजाय अधिक कीमत पर खरीदनी पड़े, तो खेती की पूरी लागत बढ़ जाती है और किसान आर्थिक संकट में फंस जाता है। किसानों का कहना है कि सरकार ने सहकारी समितियों और अधिकृत खाद विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को निर्धारित सरकारी मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। इसके बावजूद कोथावां एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर किसानों से निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक कीमत वसूली जा रही है। किसानों का आरोप है कि कुछ विक्रेता खाद के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का दबाव भी बनाते हैं, जबकि कई जगह खाद की कृत्रिम कमी दिखाकर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब खेती पहले से ही महंगे बीज, डीजल, बिजली और सिंचाई की लागत से जूझ रही है, तब खाद की कालाबाजारी और मनमानी कीमतों ने उनकी कमर तोड़ दी है। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो धान समेत खरीफ की फसलों की बुवाई और उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे, जिसका असर किसानों की आय पर पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि सरकारी एवं निजी खाद बिक्री केंद्रों पर तत्काल छापेमारी कर वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाए। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा सभी समितियों और बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही खाद की उपलब्धता और मूल्य की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होने पर विवश होंगे। किसानों का कहना है कि अन्नदाता को उसकी सबसे बड़ी जरूरत के समय खाद के लिए भटकना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 24, 2026

MORE NEWS

बेनीगंज में दशकों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की ओर बड़ा कदम, अंतिम चरण में पहुंचा लाखों की लागत से नाला निर्माण कार्य
.
#हरदोई: नगर पंचायत बेनीगंज में वर्षों से बरसात और घरों से निकलने वाले गंदे पानी के जलभराव से जूझ रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। दशकों से चली आ रही इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पंचायत द्वारा बड़े पैमाने पर कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगरवासियों का मानना है कि यह योजना पूरी होने के बाद हर वर्ष होने वाले जलभराव से काफी हद तक निजात मिलेगी।
नगर के बीचों-बीच स्थित अहिरन पासी टोला में बरसात के दौरान लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। गंदे पानी के ठहराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता था, जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता था। साथ ही लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता था और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता था।
इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने अमरगंज सड़क मार्ग पर बनी पुलिया तक लाखों रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य कराया है। इसके साथ ही पूर्व से मौजूद बड़े तालाबों की ओर गंदे पानी की निकासी का रास्ता भी सुचारू कर दिया गया है। अब नगर का पानी अमरगंज मार्ग से होते हुए आगे गोमती नदी तक पहुंच सकेगा, जिससे नगर में पानी रुकने की समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे नगर के लिए ऐतिहासिक पहल बताया। ग्रामीणों और नगरवासियों ने कहा कि वर्षों से जिस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था, उस दिशा में अब प्रभावी कार्य होता दिखाई दे रहा है। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देकर नगरहित में सराहनीय कदम उठाया है।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना ने कहा कि "नगरवासियों की समस्याएं हमारे लिए सर्वोपरि हैं। जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी थी, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया है, जिससे बरसात के दौरान नगर में पानी का जमाव नहीं होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भविष्य में भी नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जाते रहेंगे।"
नगरवासियों का मानना है कि यदि नाला व्यवस्था का नियमित रखरखाव किया जाता रहा, तो बेनीगंज में जलभराव की समस्या अतीत की बात बन सकती है। लंबे समय बाद नगर में इस तरह के ठोस प्रयास से लोगों में खुशी और संतोष का माहौल है।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

बेनीगंज में दशकों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की ओर बड़ा कदम, अंतिम चरण में पहुंचा लाखों की लागत से नाला निर्माण कार्य . #हरदोई: नगर पंचायत बेनीगंज में वर्षों से बरसात और घरों से निकलने वाले गंदे पानी के जलभराव से जूझ रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। दशकों से चली आ रही इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पंचायत द्वारा बड़े पैमाने पर कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगरवासियों का मानना है कि यह योजना पूरी होने के बाद हर वर्ष होने वाले जलभराव से काफी हद तक निजात मिलेगी। नगर के बीचों-बीच स्थित अहिरन पासी टोला में बरसात के दौरान लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। गंदे पानी के ठहराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता था, जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता था। साथ ही लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता था और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता था। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने अमरगंज सड़क मार्ग पर बनी पुलिया तक लाखों रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य कराया है। इसके साथ ही पूर्व से मौजूद बड़े तालाबों की ओर गंदे पानी की निकासी का रास्ता भी सुचारू कर दिया गया है। अब नगर का पानी अमरगंज मार्ग से होते हुए आगे गोमती नदी तक पहुंच सकेगा, जिससे नगर में पानी रुकने की समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे नगर के लिए ऐतिहासिक पहल बताया। ग्रामीणों और नगरवासियों ने कहा कि वर्षों से जिस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था, उस दिशा में अब प्रभावी कार्य होता दिखाई दे रहा है। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देकर नगरहित में सराहनीय कदम उठाया है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना ने कहा कि "नगरवासियों की समस्याएं हमारे लिए सर्वोपरि हैं। जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी थी, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया है, जिससे बरसात के दौरान नगर में पानी का जमाव नहीं होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भविष्य में भी नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जाते रहेंगे।" नगरवासियों का मानना है कि यदि नाला व्यवस्था का नियमित रखरखाव किया जाता रहा, तो बेनीगंज में जलभराव की समस्या अतीत की बात बन सकती है। लंबे समय बाद नगर में इस तरह के ठोस प्रयास से लोगों में खुशी और संतोष का माहौल है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 24, 2026

पेपर लीक के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
.
#हरदोई। NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) की जिला इकाई ने गुरुवार को कंपनी गार्डन से गांधी मैदान तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।संगठन ने ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी (राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, हरदोई), युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मातुल्य शुक्ला (हरदोई), वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रखर मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाषा दीक्षित, वरिष्ठ महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शशी, उपाध्यक्ष दिव्या दिक्षित, महामंत्री महिला मोर्चा छवि बाजपेई, महिला मोर्चा छात्र संघ जिला अध्यक्ष अवनी तिवारी, तहसील अध्यक्ष सवायजपुर अंकित तिवारी, जिला महासचिव दिशांत अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष हरपालपुर शिवकांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष हरियावां उत्तम गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष हरियावां राम जी शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अहिरोरी शैलेन्द्र द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष अहिरोरी युवा मोर्चा आदर्श द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी हरदोई अमन शुक्ला, युवा मोर्चा जिला कार्यालय आकाश अवस्थी, नमन अवस्थी (सदस्य युवा मोर्चा), जिला महामंत्री पूर्व कैप्टन अशोक कुमार अग्निहोत्री और पिहानी नगर अध्यक्ष अभिषेक रावत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
#रिपोर्ट: अखिल सिंह | द टेलीकास्ट न्यूज़

पेपर लीक के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन . #हरदोई। NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) की जिला इकाई ने गुरुवार को कंपनी गार्डन से गांधी मैदान तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।संगठन ने ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी (राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, हरदोई), युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मातुल्य शुक्ला (हरदोई), वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रखर मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाषा दीक्षित, वरिष्ठ महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शशी, उपाध्यक्ष दिव्या दिक्षित, महामंत्री महिला मोर्चा छवि बाजपेई, महिला मोर्चा छात्र संघ जिला अध्यक्ष अवनी तिवारी, तहसील अध्यक्ष सवायजपुर अंकित तिवारी, जिला महासचिव दिशांत अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष हरपालपुर शिवकांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष हरियावां उत्तम गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष हरियावां राम जी शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अहिरोरी शैलेन्द्र द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष अहिरोरी युवा मोर्चा आदर्श द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी हरदोई अमन शुक्ला, युवा मोर्चा जिला कार्यालय आकाश अवस्थी, नमन अवस्थी (सदस्य युवा मोर्चा), जिला महामंत्री पूर्व कैप्टन अशोक कुमार अग्निहोत्री और पिहानी नगर अध्यक्ष अभिषेक रावत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। #रिपोर्ट: अखिल सिंह | द टेलीकास्ट न्यूज़

Hardoi, Hardoi | Jul 24, 2026

खाद की शिकायत करना पड़ा भारी: दुकानदार पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

#हरदोई/टड़ियावां।खाद की ओवररेटिंग की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। भारतीय किसान यूनियन (अवध) से जुड़े एक पदाधिकारी ने खाद विक्रेता पर बंधक बनाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित सत्यम बाजपेई, निवासी ग्राम कालाआम थाना टड़ियावां, ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 22 जुलाई को जिला कृषि अधिकारी से गोपालपुर स्थित एक खाद भंडार पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत की थी।

आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर खाद विक्रेता ने उन्हें सबक सिखाने की ठान ली। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मनोज सिंह ने फोन कर खाद लेने व बातचीत के बहाने दुकान पर बुलाया।

दुकान पहुंचने पर उन्हें अंदर बैठाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए दुकान का शटर बंद कर दिया गया और कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट की गई। किसी तरह मौके से निकलकर पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी।

पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामला संज्ञान में है और प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज

खाद की शिकायत करना पड़ा भारी: दुकानदार पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप #हरदोई/टड़ियावां।खाद की ओवररेटिंग की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। भारतीय किसान यूनियन (अवध) से जुड़े एक पदाधिकारी ने खाद विक्रेता पर बंधक बनाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित सत्यम बाजपेई, निवासी ग्राम कालाआम थाना टड़ियावां, ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 22 जुलाई को जिला कृषि अधिकारी से गोपालपुर स्थित एक खाद भंडार पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत की थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर खाद विक्रेता ने उन्हें सबक सिखाने की ठान ली। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मनोज सिंह ने फोन कर खाद लेने व बातचीत के बहाने दुकान पर बुलाया। दुकान पहुंचने पर उन्हें अंदर बैठाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए दुकान का शटर बंद कर दिया गया और कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट की गई। किसी तरह मौके से निकलकर पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामला संज्ञान में है और प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। #रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज

Hardoi, Hardoi | Jul 24, 2026