धनबाद/केंदुआडीह: धनबाद में झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ ने मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को समर्थन दिया
नगर निगम चुनाव के बीच झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ ने शनिवार की दोपहर 1 बजे अपने पूर्ण समर्थन का ऐलान मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के पक्ष में किया। महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सिंह मैनशन में औपचारिक समर्थन पत्र सौंपते हुए आगामी चुनाव में संजीव सिंह के पक्ष में मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया।