डुमरा: सीतामढ़ी: एसपी ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर ठगी, महिला उत्पीड़न समेत कई मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।