Public App Logo
✅ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला हरदा श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को 14 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को शासकीय संस्थाओं किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर हरदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बालिकाओं को नगर पालिका कार्यालय में अमर शहीदों की गैलरी का अवलोकन भी कराया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को संस्थाओं की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया तथा जिज्ञासाओ का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर सुश्री भारती भल्लावी, श्रीमती पूजा चौहान, श्रीमती रेखा गौर एवं शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। Jansampark Madhya Pradesh Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #Harda #BetiBachaoBetiPadhao #MPWCD - Harda News