पिछोर: ग्राम वीरपुर में पुलिस ने साइबर अपराधों के बारे में जनता को जागरूक किया, पोस्टर और बैनर लगाकर किया जनसंवाद
ग्राम वीरपुर में आज रविवार को दोपहर 2:00 बजे हिम्मतपुर चौकी प्रभारी संजय लोधी ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को साइबर फ्रॉड/अपराधों के प्रति जागरूक किया,पुलिस द्वारा आमजन को साइबर धोखाधड़ी,ऑनलाइन गेमिंग खतरों,से अवगत कराया साथ ही बताया। किसी व्यक्ति के साथ सायबर अपराध हो जाए तो घबराए नही बल्कि नेशनल सायबर हेल्पलाईन 1930 पर कॉल कर शिकायत करें।