पिछोर: पिछोर में केंद्रीय मंत्री ने जन समस्या शिविर में सुनी समस्याएं, दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय प्रांगण पिछोर में आज शनिवार को शाम 6:00 बजे जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे। इस दौरान प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,पिछोर विधायक प्रीतम लोधी भी उपस्थित रहे। दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए। शिविर में 500 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया।