पिछोर: ग्राम गजौरा निवासी के घर से अज्ञात चोरों ने नकदी, मोबाइल और लैपटॉप चुराए, पुलिस थाना पिछोर में मामला दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम गजौरा निवासी फरियादि ने आज रविवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार बताया है कि मेरे घर से किसी अज्ञात चोरों ने मोबाइल और लैपटॉप एवं नगदी 27000 रु चोरी कर लिए हैं।चोरों की जानकारी नहीं है लेकिन घर के अंदर एक बाइक की चाबी डली मिली है।जो कि ग्राम गजौरा के ही दबंग व्यक्ति की मोटरसाइकिल की चाबी है। फरियादी ने पुलिस थाना में दिया आवेदन।