पिछोर: पिछोर-सिरसौद मार्ग पर ढला गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, चालक सहित तीन लोग घायल
भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम ढला मेन सड़क पर आज गुरुवार रात्रि 10: 30 बजे पिछोर की ओर से बाइक चालक भौंती की ओर जा रहे थे।ग्राम ढला मेन सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों में कई जगह चोटे आई,चोट होकर खून निकल आया। ग्रामीणों ने 108 नंबर डायल कर एम्बुलेंस से पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।